Blog

20 September 2018 Today’s Current Affairs in Hindi with PDF

यह 20 September 2018 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू सहित अदर न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका पीडीएफ आप इस पेज के लास्‍ट में मौजूद लिंक डाउनलोड कर सकते हैं।

1. स्किल इंडिया अभियान का ब्रांड एंबेसडर किसे बनाया गया है?

a. वरुण धवन और अनुष्‍का शर्मा
b. अनुष्‍का शर्मा और आलिया भट्ट
c. शाहरुख खान
d. अनिल कपूर

Answer: a. वरुण धवन और अनुष्‍का शर्मा

दोनों फिल्मी हस्तियां अब इस अभियान का प्रचार करेंगे। बता दें कि यशराज फिल्म के बैनर तले इन दोनों कलाकारों की आगामी फिल्म ‘सुई धागा-मेड इन इंडिया’ आने वाली है। यह भारत के उद्यमियों और कुशल श्रमिकों की कहानी पर आधारित है।

पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने एक बयान में बताया कि दोनों बॉलीवुड कलाकार अपनी अनोखी फिल्म ‘सुई धागा-मेड इन इंडिया’ के जरिये शिल्पकार समुदाय के असाधारण रूप से कुशल तथा प्रतिभाशाली लोगों की ओर ध्यान खींच रहे हैं।

——————————————
2. आजाद भारत की सबसे पहली महिला आईएएस ऑफिसर का नाम बताएं, जिनका हाल ही निधन हो गया?

a. अन्ना रजम मल्होत्रा
b. रजनी देवी
c. अन्‍ना जया
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. अन्ना रजम मल्होत्रा

उनका निधन 17 सितंबर को मुंबई में हुआ। वह 91 वर्ष की थीं।

उनका जन्म जुलाई 1927 में केरल के एर्नाकुलम जिले में हुआ था और तब उनका नाम अन्ना रजम जॉर्ज था।

मल्होत्रा 1951 में भारतीय सिविल सेवा में शामिल हुईं और मद्रास कैडर चुना।

उनकी शादी आर. एन. मल्होत्रा से हुई थी जो 1985 से 1990 तक रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया के गवर्नर रहे थे।

वर्ष 1989 में उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

——————————————
3. ‘रक्षा खरीद परिषद’ (DAC) ने हाल ही में ‘मेड इन इंडिया’ पहल के तहत कितने रुपए के सैन्य उपकरणों की खरीद को मंजूरी दी है?

a. 9100 करोड़
b. 3100 करोड़
c. 4100 करोड़
d. 8100 करोड़

Answer: a. 9100 करोड़

रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता वाली ‘रक्षा खरीद परिषद’ (DAC) ने आकाश मिसाइल के नवीनतम संस्करण की खरीद को मंजूरी दे दी।

आपको बता दें कि DAC रक्षा मंत्रालय का सर्वोच्च खरीद निकाय है। डीएसी ने सरकारी ‘भारत डाइनैमिक्स लिमिटेड’ से वाई इंडिया श्रेणी के अंतर्गत आकाश मिसाइल प्रणाली की दो अतिरिक्त रेजिमेंट्स की खरीद को मंजूरी दे दी।

——————————————
4. हाल ही में प्रतिष्ठित टाइम मैगज़ीन को निम्नलिखित में से किसने ख़रीदा है?

a. जेफ़ बेज़ोस
b. मार्क बेनिऑफ और लिन
c. पार्कर हेरिस
d. डेनिअल स्टुअर्ट

Answer: b. मार्क बेनिऑफ़ और उनकी पत्‍नी लिन

अमेरिकी मीडिया कंपनी मेरेडिथ कॉर्प ने मशहूर ‘टाइम’ मैगजीन को बेच दिया है.

विश्व की प्रसिद्ध और सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली साप्ताहिक पत्रिकाओं में से एक ‘टाइम’ मैगज़ीन को अमेरिकी अरबपति मार्क बेनिऑफ और उनकी पत्नी लिन ने 19 करोड़ डॉलर (1,368 करोड़ रुपये) में खरीदा.

टाइम मैगजीन को येल विश्वविद्यालय के छात्रों हेनरी लूस और ब्रिटोन हैडन ने शुरू किया था. इसकी पहली बिक्री मार्च 1923 में शुरू हुई थी.

——————————————
5. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ जारी ‘ट्रेड वॉर’ के बीच 200 अरब मूल्य के चीनी उत्पादों पर कितने आयात शुल्क लगा दिया है?

a. 10 प्रतिशत
b. 20 प्रतिशत
c. 30 प्रतिशत
d. 40 प्रतिशत

Answer: a. 10 प्रतिशत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ट्रेड वॉर को तेज करते हुए सोमवार को चीन से आयात होने वाले करीब 200 अरब डॉलर (करीब 14 लाख 42 हजार करोड़ रुपये) के सामानों पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया।

24 सितंबर से लागू हो रहा यह शुल्क अगले साल की शुरुआत में बढ़कर 25% हो जाएगा.

हालांकि ऐपल स्मार्ट वॉच और फिटबिट व बाइसकल हेल्मेट, बेबी कार सीट्स जैसे कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स को इस दायरे से बाहर रखा गया है।

ट्रंप ने इससे पहले टैरिफ वॉर के पहले चरण में पहले ही चीन से आयात होने वाले 50 अरब डॉलर (करीब 3 लाख 62 हजार करोड़ रुपये) के सामानों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लागू किया था।

——————————————
6. पसिफ़िक एशिया ट्रैवल एसोसिएशन (पीएटीए) के दो प्रतिष्ठित गोल्ड अवार्ड किसने जीता?

a. गुजरात पर्यटन
b. महारष्‍ट्र पर्यटन
c. केरल पर्यटन
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. केरल पर्यटन

केरल:
राजधानी: तिरुवनंतपुरम।
मुख्यमंत्री: पिनाराई विजयन।
गवर्नर: पलानीसामी सतशिवम।

——————————————
7. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने किसे अपना मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) नियुक्‍त किया है?

a. नीरज कुमार
b. प्रशांत कुमार
c. अशोक लवासा
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. प्रशांत कुमार

उन्होंने अंशुला कांत की जगह ली जिन्हें एसबीआई के प्रबंध निदेशक के रूप में पदोन्नत किया गया है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया:
मुख्यालय: मुंबई।
अध्यक्ष: रजनीश कुमार।

——————————————
8. किस राज्य ने साइबर खतरों से निपटने के लिए साइबर विश्वविद्यालय स्थापित करने का निर्णय लिया है?

a. कर्नाटक
b. तमिलनाडु
c. महाराष्ट्र
d. उत्तर प्रदेश

Answer: c. महाराष्ट्र

——————————————
9. विश्व की प्रथम हाइड्रोजन ईंधन संचालित रेलगाड़ी को किस देश में 17 सितंबर, 2018 को हरी झंडी दिखाई गई?

a. फ्रांस
b. जर्मनी
c. इजरायल
d. चीन

Answer: d. चीन

——————————————
10. ‘माउंट एवरेस्ट मैत्री अभ्यास’ का दूसरा संस्करण चीन के दक्षिण-पश्चिम सिचुआन प्रांत में शुरू हुआ है। यह अभ्‍यास चीन और किस देश की सेनाओं के बीच चल रहा है?

a. भारत
b. नेपाल
c. श्रीलंका
d. मालदीव

Answer: b. नेपाल

नेपाल और भारत का अभ्यास: ‘सूर्य किरण’ (13 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है और इसमें 300 प्रतिभागी हैं)

नेपाल:
राजधानी: काठमांडू।
मुद्रा: नेपाली रुपया।

चीन:
राजधानी: बीजिंग।
मुद्रा: रेनमिन्बी।

——————————————
11. ओडिशा के पूर्व मंत्री डॉलागोबिंदा प्रधान का निधन कब हुआ?

a. 17 सितंबर
b. 18 सितंबर
c. 15 सितंबर
d. 11 सितंबर

Answer: a. 17 सितंबर

स्वतंत्रता सेनानी और ओडिशा के पूर्व मंत्री डॉलागोबिंदा प्रधान की भुवनेश्वर में अल्पकालिक बीमारी के बाद मृत्यु हो गई।
ii.डॉलागोबिंदा प्रधान 93 वर्ष के थे। उनका जन्म 7 जून, 1929 को उड़ीसा के कटक के दीहासाही में हुआ था।
iii.वह महात्मा गांधी के अनुयायी थे। उन्होंने 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया था।

——————————————
12. किस देश ने पहली बार विवादित दक्षिण चीन सागर में पनडुब्बी अभ्यास किया है?

a. भारत
b. नेपाल
c. जापान
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. जापान

जापान ने पहली बार विवादित दक्षिण चीन सागर में पनडुब्बी अभ्यास किया है. इस सैन्य अभ्यास में कागा हेलीकॉप्टर पोत समेत जापानी युद्धपोतों ने भी हिस्सा लिया.

——————————————
13. हाल ही में किस शहर में ऑड-इवन स्कीम के तहत सुप्रीम कोर्ट ने दोपहिया वाहनों एवं महिलाओं को छूट प्रदान की?

a. मुंबई
b. बंगलुरु
c. चेन्नई
d. दिल्ली

Answer: d. दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी के आदेश को स्टे कर दिया तथा दिल्ली में ऑड-इवन स्कीम लागू करने के दौरान दोपहिया वाहनों एवं महिलाओं को छूट प्रदान करने की घोषणा की.

दिल्‍ली से ही जुड़ा एक क्‍वेश्‍चन रेलवे ग्रुप डी एग्‍जाम में आया है, कि किस राज्‍य अथवा केंद्र शासित प्रदेश में अगल-अलग ईंधन से चलने वाले वाहनों पर अलग-अलग रंग के स्‍टीकर लगाने की योजना शुरू हुई है।

——————————————
14. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कों के निर्माण के लिए वर्ष 2017-18 में कौन सा राज्य सर्वश्रेष्ठ स्थान पर रहा?

a. बिहार
b. तमिलनाडु
c. उत्तर प्रदेश
d. उत्तरराखंड

Answer: d. उत्तराखंड

——————————————
15. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 सितम्बर 2018 को किस शहर में 500 करोड़ रूपये से अधिक लागत की परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण किया?

a. वाराणसी
b. कानपुर
c. लखनऊ
d. इलाहाबाद

Answer: a. वाराणसी

——————————————
16. क्रेडिट सुइस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीएसआरआई) द्वारा प्रकाशित ‘2018 में क्रेडिट सुइस परिवार 1000’ अध्ययन के अनुसार, भारत परिवार की स्वामित्व वाली कंपनियों की संख्या के मामले में वैश्विक स्तर पर कौन से स्थान पर है?

a. 2
b. 3
c. 4
d. 5

Answer: b. 3

——————————————
17. ढाका, बांग्लादेश में आयोजित एसएएफएफ (दक्षिण एशियाई फुटबॉल फेडरेशन) कप 2018 में कौन सा देश विजेता रहा?

a. भारत
b. बांग्लादेश
c. नेपाल
d. मालदीव

Answer: d. मालदीव

15 सितंबर 2018 को, भारत फाइनल में मालदीव से हार गया और मालदीव ने बांग्लादेश के ढाका में बांगबंधु राष्ट्रीय स्टेडियम में एसएएफएफ (दक्षिण एशियाई फुटबॉल फेडरेशन) कप 2018 जीता।

——————————————
18. नई दिल्ली में लॉन्च की गई ‘काशी: सीक्रेट ऑफ़ ब्लैक टेम्पल’ पुस्तक के लेखक कौन है?

a. मनीष चौधरी
b. विनीत वाजपेयी
c. राम प्रकाश राय
d. मदन कुमार

Answer: b. विनीत वाजपेयी

यह विनीत वाजपेयी की हरप्पा ट्राइलॉजी की तीसरी किताब है। पहली दो किताबें हैं: ‘हरप्पा: कर्स ऑफ़ ब्लड रिवर’ और ‘प्रलय: द ग्रेट डेल्यूज’। किताब खो गई सभ्यता की कहानी प्रदान करती है।

——————————————
19. जी -20 व्यापार और निवेश मंत्रिस्तरीय बैठक 2018 कहां आयोजित की गई?

a. अर्जेंटीना में मार डेल प्लाटा
b. पेरिस
c. लंदन
d. इनमें से कोई पनहीं

Answer: a. अर्जेंटीना में मार डेल प्लाटा

यह 2 साल में पहली बैठक है। वाणिज्य और उद्योग मंत्री और नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने 14-15 सितंबर, 2018 को इसमें हिस्‍सा लिया।

जी -20 सदस्य अंतरराष्ट्रीय व्यापार का 75%, विदेशी प्रत्यक्ष निवेश प्रवाह का आधा, विदेशी प्रवाह का आधा और वैश्विक उत्पादन का 80% का प्रतिनिधित्व करते हैं।

——————————————
20. निम्नलिखित में से किसके द्वारा ‘फ्यूचर ऑफ जॉब्स’ रिपोर्ट सितंबर 2018 में प्रकाशित की गई?

a. विश्व बैंक
b. संयुक्त राष्ट्र संघ
c. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष
d. विश्व आर्थिक मंच

Answer: d. विश्व आर्थिक मंच

इसी में कहा गया था कि 2025 तक 52 प्रतिशत नौकरियों का काम मशीनों (रोबोट) द्वारा होगा।

——————————-
तो अब आपके लिए क्‍वेश्‍चन है।

1. हिन्‍दी दिवस और अंतराष्‍ट्रीय हिन्‍दी दिवस कम मनाया जाता है? तारीख बताएं।

2. उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने ___________ को हिंदी दिवस के अवसर पर ‘राजभाषा कीर्ति’ पुरस्कार दिया?

a. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
b. पंजाब नेशनल बैंक
c. यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया
d. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

आप कमेंट बॉक्‍स में अभी एंसर दीजिए। इसका जवाब मैं कल के करेंट अफेयर्स वीडियो में दूंगा। उन दस लोगों के नाम भी बताऊंगा, जो सबसे पहले सही एंसर देंगे।

DsGuruJi Homepage Click Here