Current Affairs Hindi

बाल विकास परीक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

बाल विकास परीक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिये अतिमहत्वपूर्ण

  • 1. बुद्धि के इकाई सिद्धान्त किसके प्रतिपादक हैं? उत्तर . स्टर्न एवं जॉनसन
  • 2. राष्ट्रीय जीवन में शिक्षा का कार्य क्या है? उत्तर . राष्ट्रीय एकता का विकास करना
  • 3.बुद्धि, कार्य करने की एक विधि है। यह किसका कथन है? उत्तर . वुडवर्थ
  • 4.किस पद्धति में खेल गीतों द्वारा शिक्षा दी जाती है? उत्तर . किण्डरगार्टन
  • 5. बुद्धि-परीक्षणों का जनक किसको कहा जाता है? उत्तर . बिने को
  • 6.Statistics शब्द की उत्पत्ति किस भाषा से मानी जाती है? उत्तर . लैटिन, जर्मन और इटैलियन
  • 7.जीवन की किस अवस्था को सुखद वर्षा तथा प्रकाश की अवस्था कहा जाता है? उत्तर . किशोरावस्था को
  • 8.मनोविज्ञान के अन्तर्गत किसका अध्ययन किया जाता है? उत्तर . अभिवृत्तियों, रुचियों और अभिक्षमताओं का
  • 9.मनोविज्ञान को आरम्भ में क्या कहा जाता था? उत्तर . आत्मा का विज्ञान
  • 10.शिक्षा क्या है? उत्तर . जीवनपर्यन्त चलने वाली एक प्रक्रिया
  • 11.गेस्टाल्टवादियों ने अधिगम का कौन-सा सिद्धान्त दिया? उत्तर . अन्तर्दृष्टि का सिद्धान्त
  • 12. किण्डरगार्टन शिक्षण पद्धति का विकास किसने किया? उत्तर . फ्रोबेल ने
  • 13.प्रतिभाशाली बालक की इन्द्रियाँ किस प्रकार की होती है? उत्तर . तीव्र
  • 14.वर्तमान में मनोविज्ञान को क्या माना जाता है? उत्तर . व्यवहार का विज्ञान
  • 15.बालकों के प्रयास की इच्छा जीवित रखिए। यह किसका कथन है? उत्तर . जेम्स का.
  • 16.अपराधी प्रवृत्ति वाले बालक के लिए उपयुक्त विधि कौन-सी है? उत्तर . उपचारात्मक विधि
  • 17.बाल मनोविज्ञान में किसका अध्ययन किया जाता है? उत्तर . बालक के जन्म के पूर्व गर्भावस्था से लेकर किशोरावस्था तक का
  • 18.पाठ्यक्रम कैसा होना चाहिए? उत्तर . शिक्षा-व्यवस्था, परीक्षा-प्रणाली और समाज एवं परिवेश के अनुरूप
  • 19.शिक्षा ही राष्ट्रीय एकता का आधार है यह कथन किसका है? उत्तर . जवाहरलाल नेहरू
  • 20.प्रेरणा शब्द का मनोवैज्ञानिक अर्थ क्या है? उत्तर . आन्तरिक उत्तेजना
  • 21.प्रतिभाशाली बालकों में किस अवस्था के लक्षण शीघ्र दृष्टिगोचर होते हैं? उत्तर . किशोरावस्था के
  • 22.खेल-खेल में ज्ञान प्रदान करने की पद्धति कौन-सी है? उत्तर . मॉण्टेसरी
  • 23.खेल का सामान्य अर्थ क्या है? उत्तर . चित्त की उमंग
  • 24.सीखना, विकास की प्रक्रिया है। यह किसका कथन है? उत्तर . वुडवर्थ की
  • 25.प्रतिभावान छात्र की बुद्धि-लब्धि होती है? उत्तर . 140 से ऊपर
  • 26.बुद्धि की अवधारणा को समझाने हेतु गिलफोर्ड ने किस अवधारणा का प्रयोग किया था? उत्तर . कन्टेन्ट, प्रॉडक्ट और ऑपरेशन
  • 27.परिवर्तन की अवस्था किसको कहा गया है? उत्तर . किशोरावस्था को
  • 28.जीवन के किस काल को तूफान तथा संघर्ष की अवस्था कहा जाता है? उत्तर . किशोरावस्था को
  • 29.अन्धे बालक किस लिपि के द्वारा पढ़ सकते हैं? उत्तर . ब्रेल लिपि
  • 30.किसको बीसवीं शताब्दी को बालक की शताब्दी कहा जाता है? उत्तर . एडलर.
  • 31.शिक्षक की सफलता का रहस्य क्या है? उत्तर . मनोविज्ञान का ज्ञान
  • 32.मानसिक स्वास्थ्य विज्ञान को आरम्भ करने का श्रेय किसका है? उत्तर . सी. डब्ल्यू. बीयर्स
  • 33.बाल्यावस्था कौनसे वर्ष तक होती है? उत्तर . 5-12 वर्ष तक
  • 34.शिक्षा को मनुष्य और सम्पूर्ण समाज का निर्माण करना चाहिए। यह किसका कथन है? उत्तर . डॉ. राधाकृष्णन
  • 35.दोहराने की प्रवृत्ति किस अवस्था में होती है? उत्तर . शैशवावस्था
  • 36.मनोविज्ञान की प्रथम प्रयोगशाला कब स्थापित हुई थी? उत्तर . 1879-जर्मनी
  • 37.खेल के पूर्व अभिनय सिद्धान्त का प्रतिपादन किसने किया था? उत्तर . मालब्रेन्स
  • 38.संक्रिया-उत्पाद, त्रि-आयामी और प्रज्ञा-संरचना इनमें से गिलफार्ड ने कौन-सा बुद्धि सिद्धान्त किया? उत्तर . उपरोक्त सभी
  • 39.सीखने के सफल अनुभव अधिक सीखने की प्रेरणा देते हैं किसका कथन है? उत्तर . फ्रैंडसन
  • 40.बाल्यावस्था को जीवन का अनोखा काल किसने बताया है? उत्तर . कोल व ब्रूस ने.
  • 41.राष्ट्रीय एकता का प्रमुख आधार क्या है? उत्तर . शिक्षा
  • 42.करके सीखना किस अवस्था के लिए उपयुक्त होता है? उत्तर . शैशवावस्था, बाल्यावस्था और किशोरावस्था
  • 43.किस नियम के अनुसार प्रतिभाशाली माता-पिता की सन्तान निम्न कोटि की होती है? उत्तर . प्रत्यागमन का नियम
  • 44.जीवन इतिहास विधि का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया था? उत्तर . टाइडमैन ने
  • 45.शिक्षा और मनोविज्ञान को जोड़ने वाली कड़ी कौन-सी है? उत्तर . मानव व्यवहार
  • 46.थॉर्नडाइक ने अधिगम के कितने गौण नियम बताए हैं? उत्तर . 5
  • 47.ब्लूम के अनुसार शिक्षा के उद्देश्य कितने प्रकार के होते हैं? उत्तर . तीन
  • 48.मनोविज्ञान को चेतना का विज्ञान मानने वाले कौन थें? उत्तर . पोम्पोनाजी
  • 49.बुद्धि का द्वि-तत्व सिद्धान्त किसने दिया? उत्तर . स्पीयरमैन
  • 50.बालकों में किशोरावस्था का आरम्भ किस वर्ष माना जाता है? उत्तर . 12 वर्ष की आयु में
DsGuruJi Homepage Click Here